{"_id":"600dd7338ebc3e30ce231f67","slug":"disabled-people-must-be-connected-to-the-mainstream-of-society-governor-dehradun-news-drn3687708172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक : राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस पुनीत कार्य में हर संभव योगदान दें।
देहरादून के राजपुर स्थित आईसीएम संस्थान में रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर राज्यपाल ने 162 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए यह बात कही। इसमें सात दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और अन्य को चश्मे, कान की मशीन, छड़ी आदि उपकरण दिए गए।
राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं के विकास व कल्याण के लिए प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री का Òबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ अभियान इस दिशा में सहायक सिद्ध होगा। देश के विकास एवं प्रगति में महिलाएं समान योगदान दे रही हैं। लिंगानुपात को बढ़ाने में सरकार के साथ ही समाज को भी आगे आना होगा। विधायक जोशी ने कहा कि मेरा जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में इसलिए मनाया जाता है, ताकि समाज के निर्बल वर्ग की क्षमता अनुसार सहायता कर अपनी खुशियों को उनके साथ बांटा जाए। इस अवसर पर मैक्स अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह तंवर, टीडी भूटिया, राजीव गुरुंग, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, सुरेन्द्र राणा, अजीत सिंह, अजय राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, दीपक अरोड़ा, रोशनबाला थापा, उर्मिला थापा, योगेश अग्रवाल के अलावा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के अधिकारी मौजूद रहे।