{"_id":"60e4ad4c8ebc3ef9ff101dad","slug":"direct-train-service-from-dehradun-to-chandigarh-from-today-city-news-drn383707779","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा आज से
विज्ञापन
देहरादून से पीजीआई चंडीगढ़ इलाज कराने जाने वाले मरीजों व तीमारतारों के साथ ही अन्य यात्रियों को बुधवार से सीधी रेल सेवा की सुविधा मिलेगी। कारण कि रेलवे बोर्ड की ओर से हरी झंडी दिए जाने के बाद देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन आज से नए सिरे से शुरू किया जा रहा है।
रेलवे बोर्ड ने लाहौरी एक्सप्रेस को देहरादून से सीधे अमृतसर की बजाए चंडीगढ़ होते हुए संचालित करने का फैसला लिया है। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें कि यह पहली बार है जब देहरादून से चंडीगढ़ को सीधी रेल सेवा से जोड़ा गया। स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस बुधवार को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर देहरादून आएगी और शाम सात बजकर पांच मिनट पर अमृतसर के लिए रवाना की जाएगी। बताया कि पहली बार अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस को सीधे अमृतसर के बजाय वाया चंडीगढ़ संचालित किया जा रहा है।
वहीं, ट्रेन में सीट को लेकर अब मारामारी भी नहीं होगी। कारण कि ट्रेन में कोच की संख्या में भी इजाफा किया गया है। सीताराम शंकर के मुताबिक अब लाहौरी एक्सप्रेस में 13 की जगह 18 कोच होंगे। साथ ही रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के नंबरों में भी बदलाव कर दिया गया। पूर्व में लाहौरी एक्सप्रेस का नंबर 04631 और 04632 था, लेकिन अब इसके नंबरों में बदलाव कर 04661 और 04664 कर दिया गया है।