खुशखबर: जल्द ही देहरादून से सिंगापुर के लिए शुरू होगी सीधी हवाई सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सिंगापुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए सिंगापुर सरकार की ओर से पहल की गई है। इसके साथ ही चिन्यालीसौंड व गोचर से भी हेली सेवाएं शुरू की जाएगी।
इसकी घोषणा पवन हंस के प्रबंध निदेशक डा. बीपी शर्मा ने इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे सत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेशन में की। सरकार की ओर से इस सत्र में निवेशकों को राज्य में सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में आधारभूत ढांचा और निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सत्र की अध्यक्षता करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तराखंड में ईको सिस्टम आधारित आधारभूत ढांचे को विकसित करने की जरूरत है। प्रकृति ने राज्य को बहुत कुछ दिया है। जिसमें निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 13 शहरों को शामिल किया
स्व. अटल विहारी वाजपेयी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के विकास पर फोकस है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में अथक प्रयास कर रही है। गोयल ने कहा कि आमतौर पर निवेशक छोटे राज्य में निवेश करने में रुचि कम दिखाते हैं। जबकि यहां पर निवेश की ज्यादा संभावनाएं रहती है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने निवेशकों को परिवहन, पर्यटन, ऊर्जा, सर्विस सेक्टर में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।
पवन हंस के एमडी बीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के साथ ही कई स्थल हैं, जहां पर पर्यटक आते हैं। प्रदेश में हेली कनेक्टिविटी की काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए हेलीपैड और एयरपोर्ट के आधारभूत ढांचे को विकसित करने की जरूरत है।
पर्यटन सेक्टर में हेली कनेक्टिविटी से उत्तराखंड में सालाना 210 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 13 शहरों को शामिल किया है। इससे आने वाले समय में प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव परिवहन शैलेश बगोली, जियो कंपनी के अभय अग्रवाल, एचसी वाधवा समेत अन्य निवेशक मौजूद थे।