{"_id":"64dd25f9ff1f7f85820cb284","slug":"direct-bus-service-of-uttarakhand-transport-corporation-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-224302-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेलाकुई से खाटू श्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेलाकुई से खाटू श्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन शाम 3:30 बजे राजस्थान के लिए रवाना होगी बस
खाटू श्याम मंदिर सेलाकुई से खाटू श्याम धाम राजस्थान के लिए बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की सीधी बस सेवा की शुरुआत हो गई।
बस को विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, परिवहन निगम के अधिकारी संजय गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंडित नितिन शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बस को रवाना किया। बस सेवा शुरू होने पर मंदिर समिति ने परिवहन विभाग का आभार जताया।
बस शाम 3:30 बजे सेलाकुई से रवाना होगी। प्रात: 10 बजे खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। शाम 4:30 बजे धाम से सेलाकुई के लिए रवाना होगी। सुबह 7 बजे सेलाकुई पहुंचेगी। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि खाटू श्याम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट आस्था है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग धाम में दर्शन के लिए जाते हैं। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल साधारण बस सेवा शुरू की गई है। यदि नियमित संख्या में यात्री मिले तो एसी बस सेवा शुरू कराने का भी प्रयास किया जाएगा। बस सेवा से दिल्ली, जयपुर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुज महावर, संजीव कुमार, नरगिस कुमार, धनंजय बिष्ट, विकास गुप्ता, अरुण प्रकाश भट्ट, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन