फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Speed sign boards installed on roads will indicate the speed limit of the vehicle

Uttarakhand: वाहन की गति सीमा बताएंगे सड़कों पर लगे स्पीड साइन बोर्ड, ओवर स्पीड पर दिखेगी रेड लाइट

Sat, 30 Dec 2023 01:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 01:33 PM IST
सार

फिलहाल प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर नैनीताल जिलों में दस स्पीड साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Speed sign boards installed on roads will indicate the speed limit of the vehicle
ड्राइविंग - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात निदेशालय की ओर से सड़कों पर डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इससे सड़क पर चलते समय वाहन स्वामी को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिलेगी। यातायात निदेशालय का मानना है कि इससे वाहन स्वामी बोर्ड में देखकर खुद अपनी स्पीड कम करेगा।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक व निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण ओवरस्पीड का विश्लेषण किया गया। इसके बाद प्रदेश में गतिसीमा के निर्धारण के लिए उपकरणों से गतिसीमा की चेतावनी के लिए प्रदेश में पहली बार हाईटेक गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड) लगाए गए हैं।
विज्ञापन


New Year 2024: ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह साइन बोर्ड रडार तकनीक के उपयोग से आगे आ रहे वाहनों की गति को मापने का काम करता है। जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से निकलेगा तो उसकी गति साइन बोर्ड पर दिख जाएगी। निर्धारित स्पीड से होने पर यह बोर्ड लाल लाइट दिखाएगा।

दून में यहां लगे हैं स्पीड साइन बोर्ड
यातायात निदेशालय की ओर से दून में तीन स्थानों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जो हरिद्वार बाइपास पर नियल हिल्स अपार्टमेंट, राजपुर रोड पर होटल सनराइज, ईसी रोड पर सीएसडी डिपो आराघर के पास लगाए गए हैं।

स्पीड साइन बोर्ड को देखकर आएगा मनोवैज्ञानिक दबाव
पुलिस महानिरीक्षक व निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने बताया कि डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड पर अपने वाहन की गति देखने के बाद वाहन चालकों पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव आएगा। इससे अगर उनके वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को खुद ही कम कर लेंगे। इसके साथ ही यदि किसी वाहन में बच्चे उस बोर्ड को देखेंगे तो वह अपने माता-पिता या चालक को बताएंगे कि आपके वाहन की गति अधिक है या कम, इससे बच्चे भी भविष्य के लिए गति-सीमा के पालन के लिए प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed