फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diesel rate increased in uttarakhand.

कांग्रेसी सरकार ने उत्तराखंड में चुपचाप बढ़ाई महंगाई

Tue, 08 Dec 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Dec 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
diesel rate increased in uttarakhand.

महंगाई की मार झेल रही उत्तराखंड की जनता पर राज्य की कांग्रेसी सरकार ने डांका डाल दिया है।

विज्ञापन


राजस्व के नुकसान से बचने के फेर में प्रदेश सरकार ने प्रदेश में डीजल भी प्रति लीटर 41 पैसे महंगा कर दिया है। पेट्रोल की तरह ही डीजल में भी अब वैट न्यूनतम नौ रुपए कर दिया गया है। पहले सरकार ने न्यूनतम वैट दस रुपए किया था, पर विरोध को देखते हुए उस समय फैसला वापस ले लिया गया था।

सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में डीजल पर वैट 21 प्रतिशत या नौ रुपए प्रति लीटर जो भी अधिक हो रहेगा। 21 प्रतिशत के हिसाब से इस समय प्रदेश में डीजल पर करीब 8.59 रुपए प्रति लीटर वैट था।
विज्ञापन


यह नौ रुपए प्रति लीटर से कम है। लिहाजा डीजल की दर में कोई परिवर्तन न होते हुए भी अब प्रदेश में नौ रुपए प्रति लीटर की वैट दर प्रभावी होगी। इसके चलते रातों-रातों अब डीजल प्रदेश में 41 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतें कम होने से पेट्रोल और डीजल के दाम कम

diesel rate increased in uttarakhand.

पेट्रोल और डीजल उत्तराखंड में राजस्व के सबसे बड़े स्रोत है। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को तो फायदा है पर प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इस नुकसान से बचने के लिए ही यह तय कर दिया गया है कि डीजल पर कम से कम नौ रुपए प्रति लीटर का राजस्व वैट के रुप में सरकार को मिले ही मिले। यह कोशिश पहले भी की गई थी। उस समय न्यूनतम वैट दस रुपए रखा गया था।

भारी विरोध के चलते सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा था। डीजल पर ही सरकार ने 25 पैसा प्रति लीटर का सैस भी हाल ही में लगाया है। इससे डीजल पर वृद्धि करीब 66 पैसा प्रति लीटर हो गई है।

पहले पेट्रोल पर खेला गया यह खेल
इससे पहले पेट्रोल पर भी राजस्व से नुकसान से बचने के लिए यही खेल खेला गया था। सरकार ने पेट्रोल पर भी 25 प्रतिशत या 17 रुपए प्रति लीटर जो भी अधिक हो का आदेश जारी किया था। इससे पेट्रोल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर तक का फर्क आ गया था।

महंगाई को न्यौता
पेट्रोल के मुकाबले डीजल का महंगाई से सीधा नाता है। डीजल केदाम में थोड़ा सा इजाफा भी देर-सवेर खाद्य वस्तुओं से लेकर अन्य वस्तुओं पर भी सीधा पड़ता है। ऐसे में डीजल के दाम में इजाफा आने वाले समय में महंगाई को न्यौता देने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed