{"_id":"691f7e5a0ccb00c100017955","slug":"didnt-get-the-degree-didnt-fix-the-error-in-the-result-either-dehradun-news-c-5-drn1037-838976-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डिग्री मिली नहीं, रिजल्ट की गड़बडी भी नहीं हुई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डिग्री मिली नहीं, रिजल्ट की गड़बडी भी नहीं हुई ठीक
विज्ञापन
- श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों की समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही है। विवि की लापरवाही के चलते पांच महीने बाद भी छात्रों को डिग्री नहीं मिली और न ही रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को ठीक किया गया। ऐसे में छात्र विवि के चक्कर काट खाली हाथ लौट रहे हैं।
विवि से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला और पीजी कॉलेज ऋषिकेश समेत सभी संस्थानों के छात्रों का यही हाल है। इस संबंध में छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री शिकायत हेल्प लाइन पर शिकायत करने के साथ कई बार विवि अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। बावजूद इसके समस्या जस के तस बनी हुई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के छात्र आदर्श राठौर ने बताया, साल 2023 में उन्होंने कॉमर्स डिपार्टमेंट से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और इस साल जुलाई में डिग्री के लिए आवेदन किया था। लेकिन अभी तक डिग्री नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के संबंध में भी विवि को सूचित किया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। वहीं, छात्र अजय रावत ने कहा, डिग्री और रिजल्ट की समस्या दूर न होने से आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विवि के कुलपति, परीक्षा नियंत्रक को इस विषय में कई बार ज्ञापन दिया गया और अंकतालिका और डिग्री के लिए विवि के चक्कर काट हम खाली हाथ ही लौट रहे हैं।
-- --
डिग्री और रिजल्ट के संबंध में जो भी आवेदन या शिकायत मिल रही है, उस पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है। यह कुछ एक छात्रों की ही शिकायत थी। विवि छात्रों के हितों को ध्यान में रख हर समस्या का समाधान समय पर कर रही है।
विज्ञापन
प्रो. सीएस नेगी, परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेव सुमन विवि