फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Did not have the benefit of the sixth pay scale

नौकरशाहों पर बरसा कर्मचारी महासंघ

Mon, 30 Sep 2013 02:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Sep 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
Did not have the benefit of the sixth pay scale

राजधानी में देहरादून में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने नौकरशाहों पर ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। परेड ग्रांउड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महासंघ के संरक्षक दिनेश भंडारी ने कहा कि शासन में बैठे नौकरशाह निजी हित के लिए निगमों को खत्म करने पर तुले हुए हैं। प्रदेश में आईटी की संभावना बढ़ाने के बजाय हिल्ट्रान जैसे संस्थान को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


छठे वेतनमान का लाभ हीं मिला
कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ भी नहीं मिला है। पेयजल निगम, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम की माली हालत ठीक नहीं है। कर्मचारियों को कई महीने तक वेतन नहीं मिल पाता है। नई खनन नीति के कारण वन विकास निगम की हालत और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ ने खनन नीति के विरोध में 30 सितंबर को प्रस्तावित रैली को समर्थन दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत, सुरेश थापा, एसपी पंत, विजय बिष्ट, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed