फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dharmendra pradhan in parivartan yatra.

जनता गलती न करती तो उत्तराखंड में बहती विकास की गंगा: प्रधान

Sat, 19 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 19 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan in parivartan yatra.
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोटद्वार की जनता यदि पिछले विधानसभा चुनाव में गलती नहीं करती तो पूरे प्रदेश में विकास की गंगा कोटद्वार से होकर बहती। कहा कि राजनीति में जो फैसले होते हैं उन्हें मानना पड़ता है। हमने भी दिल में पत्थर रखकर इसे स्वीकार किया।

विज्ञापन


कहा कि आज प्रदेश की फिजा बदल चुकी है। जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री का निजी सचिव सरकारी निवास में बैठकर शराब की सौदेबाजी कर रहा है, इससे ज्यादा शर्मिंदगी और कुछ नहीं हो सकती।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार शाम को कोटद्वार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मकसद उत्तराखंड के नौजवानों को रोजगार देना, पहाड़ों में स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाएं पहुंचाना और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत की आधी अर्थ व्यवस्था को अकेले संभालता उत्तराखंड

dharmendra pradhan in parivartan yatra.
परिवर्तन यात्रा में बोलते पौड़ी सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala

कहा कि मां भारती ने उत्तराखंड को अपार संपदा दी है। पर्यटन की अपार संभावनाएं यहां विद्यमान हैं। उत्तराखंड में भारत की आत्मा बसती है। यदि उत्तराखंड का पर्यटन की दृष्टि से विकास होता तो उत्तर भारत की आधी अर्थ व्यवस्था को उत्तराखंड ही अकेला संभाल लेता, लेकिन राज्य बनने के सत्रह सालों में अधिकतर कांग्रेस की सरकार होने पर राज्य विकास के लिए तरस रहा है। उत्तराखंड के विकास के लिए राज्य की जनता को राज्य में भी भाजपा की सरकार को लाना होगा।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम और गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड आंदोलन लड़ा गया था, वे आज भी पूरे नहीं हो सके हैं।

उत्तराखंड में यदि भाजपा की सरकार आती है तो वह विकास की जिम्मेदारी लेंगे। भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा सरकार में कोई गलत काम नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर आगे आने का आह्वान जनता से किया। 

यात्रा रथ का हुआ भव्य स्वागत

dharmendra pradhan in parivartan yatra.
भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ

जनसभा को पूर्व मंत्री और सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र अण्थ्वाल, भुवनेश खर्कवाल आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को हरिद्वार से लालढांग और भाबर होते हुए परिवर्तन यात्रा रथ कोटद्वार पहुंचा।

कोटद्वार भाबर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में पूर्व दर्जाधारी मंत्री मोहनलाल बौंठियाल, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व महामंत्री धन सिंह रावत, यात्रा मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ममता देवरानी, अनीता आर्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सभा का संचालन जिला महामंत्री विजय लखेड़ा और बीरेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन के लिए टिकट के दावेदारों में होड़ लगी रही। मंच से कई बार की हिदायत के बावजूद समर्थक नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed