{"_id":"59967d7b4f1c1b591f8b46d9","slug":"dharchula-bhatkhana-village-in-danger-due-to-crack-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचुला: स्लाइडिंग से सड़कों पर जगह- जगह आई दरारें, खतरे की जद में पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचुला: स्लाइडिंग से सड़कों पर जगह- जगह आई दरारें, खतरे की जद में पूरा गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में लगातार हो रही बरिश ने लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है। बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
धारचुला में भी गुरुवार को गहती क्षेत्र के भतखाना गांव में कुछ ऐसे ही हालत बन गए।
गांव में बारिश के कारण जगह- जगह पर स्लाइडिंग हो रही है। जिससे रास्तों में भी दरारे पड़ गई हैं।
इसके चलते पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।
टीम मौके पर पहुंचकर सेफ जोन का निरीक्षण कर रही है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल गांव के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन