फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhanai announce to fight on tehri seat.

धनै का एलान, टिहरी से ही लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव

Tue, 25 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 25 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
dhanai announce to fight on tehri seat.
दिनेश धनै - फोटो : file photo

पीडीएफ कोटे के मंत्री दिनेश धनै ने कांग्रेस संगठन को लेकर उपजे विवाद को थामने की कोशिश भी की है। सोमवार को यहां पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कहा कि वे इस बार भी टिहरी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय लगातार यह कहते आ रहे हैं कि पीडीएफ के मंत्री स्थिति साफ करे कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

विज्ञापन


यहां बोट हाउस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने साफ किया कि उनकी हाईकमान क्षेत्र की जनता है और जनता ने उन्हें टिकट दे दिया है। धनै ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


धनै ने कहा कि पीडीएफ राजनीतिक दल नहीं है, पीडीएफ ने कांग्रेस सरकार को केवल समर्थन दिया है। धनै ने कहा कि उन्होंने न तो कांग्रेस से टिहरी से टिकट मांगा है और न ही उनकी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा है। बोले कि 2003 से टिहरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से है ठनी
पिछले कुछ समय से टिहरी विधानसभा को लेकर धनै और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीच में भी ठनी हुई है। किशोर लगातार यह कह रहे हैं कि पीडीएफ और कांग्रेस के बीच चुनाव को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए। पीडीएफ के नेताओं को यह साफ करना चाहिए कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय।  ब्यूरो 


भूमि की उपलब्धता पर बनेगी पार्किंग 
नैनीताल में सीजन के दौरान पार्किंग व्यवस्था के सवाल पर पर्यटन मंत्री धनै ने कहा कि नैनीताल में यह समस्या काफी लंबे समय से चल रही है। भूमि की उपलब्धता के आधार पर नैनीताल में पार्किंग की समस्या का प्राथमिकता से समाधान होगा। वार्ता में विधायक सरिता आर्या, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह, सभासद सरवर अली खान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed