फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami to break Tiwari's record as CM on July 4.

Dehradun News: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी

Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dhami to break Tiwari's record as CM on July 4.
Iसरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह, संगठन भी मनाएगा जश्नI
विज्ञापन

Iउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बतौर मुख्यमंत्री उनका कार्यकाल एनडी से अधिक हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेशभर में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भाजपा संगठन स्तर पर प्रदेशभर में जश्न मनाएगी।I
Iप्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अभी तक एनडी तिवारी का कार्यकाल सबसे लंबा पांच साल पांच दिन यानी 1831 दिन (दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 रहा था) था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बतौर मुख्यमंत्री पांच साल पांच दिन का ये कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जुलाई 2021 में राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी को ही मिली थी। चार जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से भी धामी लगातार अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस लिहाज से दो सरकार में लगातार उनका बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल चार जुलाई को एनडी तिवारी से अधिक हो जाएगा।I
विज्ञापन

Iमुख्य सचिव के निर्देश, प्रदेशभर में मनेगा सेवा सप्ताहI
Iमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। इसके तहत प्रदेशभर में चार जुलाई से 10 जुलाई के बीच सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। हर जिले के मुख्य विकास अधिकारी इसके नोडल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से नामित प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम होंगे। इसके तहत पहले दिन रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास संबंधित कार्यक्रम, दूसरे दिन प्रदेश में हुई नवीन पहलों, योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम, तीसरे दिन रेल, रोड, रोपवे, उड़ान योजना व अन्य से संबंधित परियोजनाओं के कार्यक्रम, चौथे दिन उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित कार्यक्रम, पांचवें दिन कृषि, उद्यान, पशुपालन की उपलब्धियों, नीतियों का प्रदर्शन, छठे दिन महिला, युवा, सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के कार्यक्रम, सातवें दिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से संबंधित अभिनव पहल के कार्यक्रम होंगे। वहीं, जिलों के स्तर पर चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजन के शिविर, सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण, जिला मुख्यालय स्तर पर मैराथन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, चार जुलाई को शाम को हर जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे। राजस्व विभाग विशेष लोक अदालत समाधान समारोह करेगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iबड़े जश्न की तैयारी में भाजपाI
Iभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के इस 9-10 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने का शुभ दिन जुलाई में आएगा। ऐसे में भाजपा पूरे उत्साह के साथ प्रदेश भर में एक हफ्ते तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed