फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami government will complete two years tomorrow CM Minister MP will narrate achievements Uttarakhand News

Uttarakhand: कल पूरे हो जाएंगे धामी सरकार के दो साल, सीएम-मंत्री और सांसद करेंगे उपलब्धियों का बखान

Fri, 22 Mar 2024 06:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Mar 2024 06:56 AM IST
सार

धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर 19 सांगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं की जाएंगी। पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी नेताओं की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Dhami government will complete two years tomorrow CM Minister MP will narrate achievements Uttarakhand News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की धामी सरकार को कल यानी शनिवार को दो साल पूरे हो जाएंगे। दो साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिए सभी 19 सांगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं और गोष्ठियां करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के सभी मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ये प्रेस वार्ताएं करेंगे। पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले इन सभी नेताओं की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह देहरादून महानगर में प्रेस वार्ता करेंगे, जबकि देहरादून ग्रामीण के कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी को शामिल होना है।

विज्ञापन

पूर्व सीएम निशंक करेंगे प्रेस वार्ता 
इनके अलावा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उत्तरकाशी में, गणेश जोशी चमोली में, सतपाल महाराज रुद्रप्रयाग में, सुबोध उनियाल टिहरी में, पौड़ी गढ़वाल में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य अल्मोड़ा में, सौरभ बहुगुणा ऊधम सिंह नगर में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। ऋषिकेश में सांसद नरेश बंसल, हरिद्वार में पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रेस वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में हरिद्वार सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनसभा होगी। इनके अलावा पिथौरागढ़ में अजय टम्टा, कोटद्वार में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बागेश्वर में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, रानीखेत में राजेंद्र बिष्ट, चंपावत में सुरेश जोशी, नैनीताल में सांसद अजय भट्ट व काशीपुर में बंशीधर भगत प्रेस वार्ताएं करेंगे।



ये भी पढ़ें... Haris Farooqui: धमाकों के लिए देशभर में जगह ढूंढ रहा था हारिस, जुलाई में आया था देहरादून

इन कार्यक्रमों में लोस प्रभारी, सह प्रभारी, लोस संयोजक व सह संयोजक, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। गोष्ठी में समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को ताकीद किया गया कि वे मुख्य वक्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रेस वार्ताएं और गोष्ठियां आयोजित करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed