फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Government Performance pressure on BJP ministers report card to be given in 100 days

Ministers Report Card: मंत्रियों पर परफॉरमेंस का दबाव, अपने-अपने विभागों का दिखाना होगा 100 दिन का काम

Thu, 26 May 2022 02:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 02:52 PM IST
सार

धामी सरकार के 60 दिन हो चुके हैं। शपथ लेने के बाद सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों में 100 दिन के लक्ष्य तय किए थे। ये लक्ष्य पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र में किए गए संकल्पों को ध्यान में रखकर बनाए गए। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मंत्रियों पर ही नहीं अब सरकारी अधिकारियों पर भी परफॉरमेंस का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Dhami Government Performance pressure on BJP ministers report card to be given in 100 days
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्रियों को 100 दिन बाद अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड रखना है। परफॉरमेंस का यह दबाव उनके मंत्रालयों के नौकरशाहों और अधिकारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शासन से लेकर विभागों तक में 100 दिन के लिए तय किए गए विकास कार्यों के लक्ष्यों को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू विभागवार बैठकों में लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार को 60 दिन हो चुके हैं। शपथ लेने के बाद सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों में 100 दिन के लक्ष्य तय किए थे। ये लक्ष्य पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र में किए गए संकल्पों को ध्यान में रखकर बनाए गए। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मंत्रियों पर ही नहीं अब सरकारी अधिकारियों पर भी परफॉरमेंस का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हर मंत्री को अपने-अपने विभागों में अवस्थापना विकास, रोजगार, स्वरोजगार, नवाचार, कल्याणकारी योजनाएं तैयार करनी हैं और इन्हें लागू करना है। अब महज 40 दिन शेष बचे हैं, लिहाजा शासन स्तर पर 100 दिन के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर तेजी दिखने लगी है। मुख्य सचिव और सचिव स्तर पर 100 दिन के लक्ष्यों को लेकर अलग से बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar:  पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल, हमलावर अपने साथियों को छुड़ाने में रहे कामयाब

चुनाव के दो बड़े वादों पर हुए फैसले

धामी सरकार ने भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र को अंगीकार किया है। लिहाजा सरकार पर चुनाव दृष्टिपत्र को ध्यान में रखकर निर्णय लेने का दबाव है। मुख्यमंत्री धामी सरकार की अब तक दो कैबिनेट बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में दो अहम निर्णय हो चुके हैं।

पहला फैसला समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में है और दूसरा अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला है। अब सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर किसान प्रोत्साहन निधि पर निर्णय लेने की तैयारी में है। इसके अलावा 100 दिन पूरे होने तक कुछ और चुनावी वादे पूरे करने के लिए मंत्रियों ने विभागों पर पूरा दबाव बना रखा है।

Ministers Report Card: मंत्रियों पर परफॉरमेंस का दबाव, 100 दिन में देना होगा अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed