फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami government may announce major benefits for youth key decision likely in october 4 Cabinet Meeting

उत्तराखंड: युवाओं से पहले संवाद, अब सरकार देगी सौगात, चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में आ सकता है अहम फैसला

Wed, 30 Sep 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 30 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

युवा वर्ग की जरूरतों और उम्मीदों को समझने के बाद सरकार अब उन्हें लेकर अगला कदम उठाने की तैयारी में है। चंपावत में होने वाली कैबिनेट बैठक में युवाओं से जुड़े प्रस्ताव पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Dhami government may announce major benefits for youth key decision likely in october 4 Cabinet Meeting
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

युवाओं से संवाद कर रही धामी सरकार जल्द उनके लिए सौगात ला सकती है। इस पर कसरत शुरू हो गई है। सौगात कब, कितनी और कैसे मिलेगी, इस पर चंपावत में चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद युवाओं से जुड़ने के लिए लगातार संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन


संवाद के बहाने यह भी समझा जा रहा है कि युवा वर्ग की क्या समस्याएं और जरूरतें हैं। उनके सरोकारों पर बात की जा रही है। भविष्य का ताना-बाना बुनने पर सरकार मंथन कर रही है। चुनावी वर्ष होने के नाते सरकार युवाओं के साथ अपने इस जोड़ को और मजबूत करने को उनके लिए सौगात लाने जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अक्तूबर को चंपावत के बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाने की तैयारी है। सौगात क्या, कब, कितनी होगी, यह बैठक में ही तय हो सकेगा। वहीं, सरकार सभी सरकारी इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट देने का प्रस्ताव कैबिनेट में ला सकती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed