{"_id":"5c68e2a9bdec22270f4fd478","slug":"dhaincha-seed-scam-one-more-pil-registered-in-uttarakhand-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढैंचा बीज घोटाला: एक और याचिका दायर, अब हाईकोर्ट की निगरानी में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढैंचा बीज घोटाला: एक और याचिका दायर, अब हाईकोर्ट की निगरानी में होगी जांच
Sun, 17 Feb 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
court
ढैंचा बीज घोटाले के मामले में गाजियाबाद निवासी जय प्रकाश डबराल ने हाईकोर्ट में नई जनहित याचिका दायर की है। इसमें मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
याचिका में यह भी मांग की गई है कि ढैंचा बीज खरीद संबंधी निविदा को निरस्त किया जाए एवं इस मामले से सरकार को जो हानि हुई, उसकी क्षतिपूर्ति आरोपियों से की जाए। याचिकाकर्ता की ओर से घोटाले में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों की पदोन्नति रोकने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह, कृषि निदेशक, अपर निदेशक कृषि गढ़वाल मंडल एवं रामनगर बैलपड़ाव स्थित निधि सीड्स कॉरपोरेशन नामक निजी संस्था को भी पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
खरीफ की फसल को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा बीज की खरीद की गई थी। इस मामले में समुचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और कई गुना अधिक दामों पर ढैंचा बीज की खरीद की गई। इस प्रकरण पर सुनवाई 18 मार्च को होगी।