फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP upset due to delay of officers

अफसरों की लेटलतीफी से डीजीपी खफा, कहा समय से आएं दफ्तर

Thu, 28 Apr 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DGP upset due to delay of officers
पुलिस अफसरों की लेटलतीफी से डीजीपी अशोक कुमार खफा हैं। उन्होंने समय का पाठ पढ़ाने के लिए आदेश जारी कर पुलिस अफसरों को दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक (लंच का समय छोड़कर) रहने को कहा है।
विज्ञापन

डीजीपी के अनुसार, प्राय: यह देखने में आ रहा है कि कई अफसर अपने कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इसे अधिकारी की गरिमा के विपरीत बताते हुए कहा कि इसका अधीनस्थों पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने कार्यालय में सुबह 10 बजे पहुंचने और शाम को छह बजे जाने के निर्देश जारी किए हैं। पत्र में लिखा है कि यदि अपरिहार्य कारणों या आपात स्थित में देरी या अनुपस्थिति की संभावना होती है तो अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी अशोक कुमार खुद भी समय के पाबंद माने जाते हैं। वह शाम को सात से आठ बजे तक दफ्तर में बैठते हैं। इस तरह के निर्देश उन्होंने मौखिक रूप से पदभार संभालने के बाद भी जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed