फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP summons SSP Haridwar on complaints of media persons not picking up phone in Dharma Sansad case 

धर्म संसद: मीडियाकर्मियों के फोन न उठाने की आ रहीं शिकायतों पर डीजीपी ने एसएसपी हरिद्वार को किया तलब  

Mon, 03 Jan 2022 11:38 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

हरिद्वार में दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में एसएसपी से भी तमाम तरह की बातें व बयान लेने के लिए मीडिया कर्मी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एसएसपी किसी का भी फोन नहीं उठा रहे हैं।

विज्ञापन
DGP summons SSP Haridwar on complaints of media persons not picking up phone in Dharma Sansad case 
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म संसद मामले के बाद फोन न उठाए जाने के मामले में डीजीपी ने एसएसपी हरिद्वार से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद एसएसपी मीडिया कर्मियों के फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। इस तरह का यह पहला मामला है जब डीजीपी ने किसी जिले के कप्तान से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


पिछले महीने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। हरिद्वार में दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में एसएसपी से भी तमाम तरह की बातें व बयान लेने के लिए मीडियाकर्मी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एसएसपी किसी का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में मुख्यालय को इसमें लगातार हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को कप्तान हरिद्वार को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण के साथ ही हिदायत दी है कि वह इस तरह का व्यवहार न करें। जो बयान मीडिया में आने लायक हैं उन्हें स्पष्ट बता दिया जाना चाहिए। हालांकि, विवेचना के बिंदुओं को सार्वजनिक न किया जाए। डीजीपी अशोक कुमार ने भी स्पष्टीकरण मांगे जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed