{"_id":"6aca7901834d2b2d4a07f089","slug":"devotees-swayed-to-jubin-nautiyals-bhajans-at-the-khatu-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1087461-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खाटू श्याम संकीर्तन में जुबिन नौटियाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खाटू श्याम संकीर्तन में जुबिन नौटियाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार देर शाम को श्री खाटू श्याम सेवा मंडल न्यास की ओर से संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संकीर्तन महोत्सव में जुबिन नौटियाल ने मेरे घर राम आए हैं, मेरे कान्हा, मेरी मां के बराबर कोई नहीं और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते और झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने भजनों का आनंद लिया और बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाए।
मेरे मां के बराबर कोई नहीं भजन की प्रस्तुति के दौरान जुबिन नौटियाल अपनी मां नीना नौटियाल और पिता रामशरण नौटियाल को भी मंच पर लेकर आए। तीनों के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में युवाओं ने जुबिन नौटियाल के साथ फोटो खिंचवाई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।