{"_id":"6a2a4de910a3af2f100ed6b0","slug":"devotee-swept-away-by-strong-current-of-ganga-at-gangotri-dham-sdrf-personnel-saves-him-uttarkashi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Dham: पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बहा श्रद्धालु, एसडीआरएफ जवानों की तत्परता से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Dham: पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बहा श्रद्धालु, एसडीआरएफ जवानों की तत्परता से बची जान
Thu, 11 Jun 2026 11:29 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री धाम में गुरुवार को स्नान के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम निवासी 77 वर्षीय चंद्रहास सिंह अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह मुख्य धारा में बहने लगे।
विज्ञापन
मौके पर ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ कांस्टेबल नवीन पोखरिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइव बॉय और पहले से लगी फंदे युक्त सुरक्षा रस्सियों की मदद से गंगा में छलांग लगाकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार
विज्ञापन
जवान की तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना को देखने वाले श्रद्धालुओं और पंडा समाज ने एसडीआरएफ जवान के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।