फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devendra Fadnavis was sworn in as Maharashtra chief minister for second time

उत्तराखंडः भाजपा ने मनाया देवेंद्र फडणवीस के दोबारा सीएम बनने का जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Sat, 23 Nov 2019 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis was sworn in as Maharashtra chief minister for second time
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने पर उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस के साथ ही अजीत पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए तीव्र गति से प्रगति करेगी।  

विज्ञापन


वहीं हरिद्वार के दूधाधारी चौक पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की विचारधारा से देश के हर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।
विज्ञापन

 

जनता ने असीम प्यार और विश्वास दिया है

विदित शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता ने असीम प्यार और विश्वास भारतीय जनता पार्टी एवं देवेंद्र फडणवीस को दिया है। अध्यक्ष सीताराम बडोनी ने कहा कि कांग्रेस देश से समाप्त होती जा रही है। देश में आम जनमानस के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। उसका करारा जवाब महाराष्ट्र में जनता ने और मोदी सरकार ने दिया है।

अमित शाह की रणनीति एवं देवेंद्र फडणवीस की चाणक्य नीति को आम जनमानस एवं नेताओं ने स्वीकार किया है। इस दौरान रितेश वशिष्ट, विकल राठी, मनोहर लाल खट्टर, अविनाश सिंह, राजीव तिवारी, सनी गिरी, अंकुश भाटिया, लक्षित भारद्वाज, शुभम चौधरी, राकेश भारद्वाज, अमित वर्मा, शुभम कश्यप, कविता चौधरी, चरण सिंह, ओमकार, संजय पारिख, चिराग भाटिया, सतनाम सिंह, महेश आनंद, मनोज अग्रवाल, उषा दत्ता, नमन शर्मा, संतोष, रोहित भटनागर, जय, भगवान, शिवम शुक्ला, बिल्लू चौधरी, अंकुश चौधरी, प्रवीण लखेड़ा, हवा सिंह, ललित कुमार शर्मा, शिव कुमार पारिख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed