फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development work is incomplete in Mohkampur, residents are troubled by waterlogging

Dehradun News: मोहकमपुर में विकास कार्य अधूरा, जलभराव से परेशान निवासी

Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Development work is incomplete in Mohkampur, residents are troubled by waterlogging
Iमोहकमपुर क्षेत्र के राजेश्वरी पुरम के निवासी लंबे समय से अधूरे विकास कार्यों और जल निकासी न होने से परेशान हैं। आए दिन हो रहे जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
Iलोगों का कहना है कि पुरानी सड़क के उपर ही नई सड़क बना दी गई है जिससे घर नीचे और सड़क ऊंची हो गई है। इससे सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। काम को अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण समस्या और भी गंभीर हो गई है। साथ ही जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे जलभराव हो रहा है। साथ ही वहां हो रहे कीचड़ से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को पैदल चलने में मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iलोगों ने बताया कि शिकायत किए जाने पर नौ महीने पहले काम को पूरी तरह से रोक दिया गया था। क्षेत्र में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस आता है। मुख्य सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ है, और स्थानीय लोगों को केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iनई सड़क को पुरानी सड़क के ऊपर ही बना दिया गया है जिससे घर नीचे हो गए हैं। इसके अलावा सड़क को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवाजाही में समस्या हो रही है। शिकायत किए जाने पर काम को बीच में ही रोक दिया गया। - बीआर जोशी
I
Iसड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे परेशानी होती है। बारिश की वजह से काम भी बंद है। अभी के लिए गड्ढों को भर दिया जाना चाहिए, जिससे आवाजाही सुचारू हो सके। ऐसा न होने पर मार्ग पर हो रहे कीचड़ से परेशानी हो रही है। -
बीएस चौधरी
I
I
I
Iसड़क को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे बारिश का पानी घरों में आ जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे सारा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इसके लिए सोकतों का इंतजाम होना चाहिए।
- भगवत सिंह चौहान
I
Iक्षेत्र में कई बार जंगली हाथी व जंगली सुअर आ जाते हैं, जो तोड़-फोड़ करते हैं। जानवरों के क्षेत्र में घुसने से जान का भी खतरा रहता है। जबकि सड़क की बदहाली लोगों को काफी परेशान कर रही है। इन्हें ठीक किया जाना चाहिए।

- कमल कुकरेती
I
I
I
I---------
I
Iएक लेन का काम छूटा है बाकी काम कर दिया गया है। साथ ही बारिश के बाद ही डामरीकरण किया जा सकता है। सड़क के ऊपर कहीं भी सड़क नहीं बनी है। सभी सड़कों को खोदकर बनाया गया है। जल निकासी की व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। - अनिल रावत, सहायक अभियंता यूयूएसडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed