फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development is happening at double the speed under the double engine government: Dhami

डबल इंजन सरकार में दोगुनी रफ्तार से हो रहा विकास : धामी

Sun, 26 Apr 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Development is happening at double the speed under the double engine government: Dhami
-मुख्यमंत्री ने कहा, मन की बात कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
विज्ञापन

-सीएम ने मोथरोवाला में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि डबल इंजन सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों में भी अब सड़क, रेल व आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था व साधना को हमेशा संरक्षित रखें।
रविवार को मोथरोवाला में मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा, मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण व लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, मेहनत, परिश्रम व काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, एआई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है। इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed