{"_id":"619c654ebeb81168010c15f8","slug":"devasthanam-board-chardham-priest-will-do-ministers-residences-march-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानम बोर्ड: चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने किया मंत्रियों के आवासों का घेराव, सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानम बोर्ड: चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने किया मंत्रियों के आवासों का घेराव, सरकार को चेताया
Tue, 23 Nov 2021 12:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:05 PM IST
सार
27 नवंबर 2019 को सरकार ने मंत्रिमंडल से देवस्थानम बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस दिन को चारों धामों के तीर्थपुरोहित व हकहकूकधारी काला दिन के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहितों ने किया मंत्रियों के आवासों का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार धाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों ने आज मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित कृषि मंत्री सुबोध उनियाल समेत अन्य मंत्रियों के आवास के बाहर धरना दिया। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का तत्काल फैसला ले, नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान तीर्थ पुरोहित ने मंत्री सुबोध उनियाल और बिशन सिंह चुफाल के आवास के बाहर शीर्षासन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन देहरादून में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में चारधाम महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, सह सचिव आलोक उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, सह सचिव निखिलेश, महा पंचायत समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर के रावल मुकेश सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती, सचिव डीके कोठियाल, पंडा पुरोहित महासभा बदरीनाथ धाम के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, दुर्गेश भट्ट, केदार सभा कार्यकारिणी सदस्य आचार्य संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी, सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन