फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devansh of Varanasi came first in the 800 meter race.

Dehradun News: 800 मीटर रेस में वाराणसी के देवांश रहे प्रथम

Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Devansh of Varanasi came first in the 800 meter race.
- डीपीएस रानीपुर में शुरू हुई दो दिवसीय नेशनल एथलेटिक्स मीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय द नेशनल एथलेटिक्स मीट बॉयज शुरू हो गई। इसमें देशभर से आए 43 दिल्ली पब्लिक स्कूलों से बालक वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भेल के प्रमुख महाप्रबंधक रंजन कुमार और विशिष्ट अतिथि सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने किया। 800 मीटर रेस में प्रथम देवांश सेठ डीपीएस वाराणसी, द्वितीय सागर यादव डीपीएस फरीदाबाद, तृतीय पीयूष पांडे डीपीएस रानीपुर रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में एम विष्णु डीपीएस नचरम प्रथम, हरिओम डीपीएस फरीदाबाद द्वितीय व इंद्रीश डीपीएस आरके पुरम तीसरे स्थान पर आए। डिस्कस थ्रो में डीपीएस फरीदाबाद के देव प्रथम, डीपीएस दुर्ग के जवीन धनवानी द्वितीय व डीपीएस रांची के ओंकार तीसरे स्थान पर आए। गोला फेंक में डीपीएस आरके पुरम के हर्षिल मेहरा प्रथम, डीपीएस फरीदाबाद के देव द्वितीय व डीपीएस दुर्ग के जाविन धनवानी तीसरे स्थान पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई जंप में डीपीएस ग्रेटर नोएडा के भाविक ने पहला, डीपीएस रांची के ओंकार ने दूसरा व डीपीएस बाल्को के अभिनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डीपीएस रानीपुर की पीवीसी गुंजन शुक्ला, सदस्य डीपीएस मधु गर्ग, अमित तिवारी, प्रधानाचार्य डाॅ. अनुपम जग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed