फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deputy army chief said india will do Surgical strike again on enemy countries 

उप सेना प्रमुख ने दुश्मनों को चेताया, कहा ‘नापाक’ हरकत की तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy army chief said india will do Surgical strike again on enemy countries 
उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु

दुश्मन देशों ने दोबारा नापाक हरकत की तो फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। हमारी सेना पहले ही अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी(आईएमए) की पासिंग आउट परेड में बतौर रिव्यू ऑफिसर पहुंचे उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने आईएमए में महिलाओं के प्रशिक्षण पर भी विचार करने की बात कही। आईएमए में होने वाले सैन्य प्रशिक्षण के सवाल पर ले. जन. अन्बु ने कहा कि लगातार इसमें बदलाव किए जाते रहे हैं। हर युद्ध के बाद हमारे प्रशिक्षण के तौर-तरीकों में भी बदलाव होता आया है।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद भी हमने कई परिवर्तन किए थे। महिलाओं को आईएमए में एंट्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थायी रूप से कमीशन देने के मसले पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं को जगह देने पर मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कुछ बदलाव सामने आएंगे। इससे पूर्व आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग पर परेड के दौरान उन्होंने कैडेट्स को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि आज चौबीसों घंटे सूचना का युद्ध चल रहा है। यह आपकी सोच, मूल प्रकृति और मूल्यों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। आप इस चुनौती का मजबूती से सामना करें और इस मंशा को कामयाब न होने दें।

उन्होंने कहा की वर्तमान दौर में युद्ध तकनीक का तेजी से विकास हुआ है। यह भारतीय सेना का युद्ध कौशल ही था कि हमारी रणनीति से महज 14 दिन के भीतर दुश्मन सेना के 90 हजार जवानों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

उन्होंने कहा कि अब अफसर बनने के बाद वह जवानों के बीच अपने रिश्ते और उनकी अहमियत को हमेशा ध्यान में रखें। देश के सम्मान और सुरक्षा के साथ ही आईएमए जैसे संस्थान की गौरवान्वित करने वाली छवि भी उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed