{"_id":"65872bcd74053b14cf0cfaf4","slug":"departmental-council-of-home-science-department-was-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-313907-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रीता अध्यक्ष, सोनिया सचिव बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रीता अध्यक्ष, सोनिया सचिव बनीं
विज्ञापन
एसएमआर जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय साहिया में गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा शैलानी ने विभागीय परिषद की जानकारी दी। सर्वसम्मति से रीता को अध्यक्ष, आंचल उपाध्यक्ष, सोनिया सचिव, सनिता सह सचिव, काजल को कोषाध्यक्ष चुना गया। अवंतिका, अल्पना, प्रियंका, काजल, राखी को सदस्य मनोनीत किया गया।
Iचकराता की ब्यूटी हम सब की ड्यूटीI
छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलन देव शाह के नेतृत्व में छावनी बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कैंट इंटर कॉलेज, छावनी परिषद के कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने बस स्टैंड, कैंट स्कूल, तहसील, छावनी बाजार में जगह-जगह बिखरे कूड़े को एकत्र किया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। चकराता की ब्यूटी हम सब की ड्यूटी, एक काम रोज करें कूड़ेदान का प्रयोग करें आदि नारे लगाए। अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलन देव शाह ने समय-समय पर अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि चकराता को स्वच्छ व सुंदर बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल, नामित सदस्य अनिल चांदना, अमित अरोड़ा, कैंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, संदीप जोशी, शेखर धीमान आदि मौजूद रहे।