{"_id":"607352d08ebc3e246b0d7f50","slug":"departmental-council-constituted-in-bsc-home-science-department-city-news-drn3762977174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के बीएससी गृह विज्ञान संकाय के विभागीय परिषद के चुनाव में प्रगति राणा, विवेक गुसाईं पंचम सेमेस्टर को क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।
महाविद्यालय में रविवार को कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक डॉ. डिंपल भट्ट ने की। विभागीय परिषद के सचिव और उपसचिव सुतिक्षा व अंकित को मिला। कोषाध्यक्ष का पद सागर (प्रथम वर्ष) को मिला। ऑनलाइन शिक्षण के फायदे या नुकसान विषय में हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंशिका और सुतीक्षा पक्ष में प्रथम व द्वितीय स्थान और विपक्ष में मुस्कान व कमल विजेता रहे।
दूसरे वर्ग की प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और पूजा मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नताशा ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत और प्रगति ने द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। शालिनी ने बेस्ट आउट वेस्ट प्रतियोगिता में बाजी मारी और नताशा ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन
फ्लॉवर डेकोरेशन प्रतियोगिता में अदिति गुप्ता, नंदन और पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में ग्रुप बी विजयी रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएस सहानी द्वारा छात्र-छात्राओं के कार्य को सराहा गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. दक्षा जोशी ने बच्चों के समग्र विकास के लिए सहगामी प्रतियोगिता में भागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम में पूजा रानी, डॉ. वीपी श्रीवास्तव, डॉ. यतिश वशिष्ठ, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. ज्योति खरे, डॉ. प्रमोद कुकरेती, डॉ. अनीता चौहान, डॉ. मंजु कोगियल, डॉ. सरिता तिवारी और लीना रावत आदि मौजूद रहे।