फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dense fog and frost alert in next 24 hours in uttarakhand

संभलकर रहिए, अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट, पाला बढ़ाएगा हाड़ गलाने वाली ठंड

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and frost alert in next 24 hours in uttarakhand
उत्तराखंड में कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने का भी अनुमान जताया गया है।मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पौड़ी के निचले इलाकों में पाले की मात्रा बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार पांच फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेषकर छह व सात फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की आशंका

वहीं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भारती के अनुसार अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसकी आशंका को देखते हुए लोगों को इस तरह की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से बिजली, पेयजल और मार्ग बंद हो सकते हैं। संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed