फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Three More Patient found in uttarakhand Know symptoms

उत्तराखंड: तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, ऐसा हो तो डॉक्टर से तुरंत करें संपर्क

Thu, 06 Sep 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dengue Three More Patient found in uttarakhand Know symptoms
dengue

राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें से दो मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि एक मरीज को छुट्टी दी जा चुकी है। डेंगू के चलते एक मरीज की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशन विहार राजपुर, सुभाषनगर धर्मपुर, अजबपुर खुर्द निवासी एक-एक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। एलाइजा रिपोर्ट के बाद चिकित्सकों ने उनमें डेंगू की पुष्टि की।
विज्ञापन


इनमें से एक मरीज का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और दूसरे का प्रेमसुख अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक डेंगू के 20 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 14 अकेले राजधानी देहरादून में सामने आए हैं। इसमें छह स्थानीय और आठ बाहरी मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

Dengue Three More Patient found in uttarakhand Know symptoms
dengue

रात को बुखार, सुबह अस्पताल
अब इसे लोगों में बढ़ती जागरूकता कहें या डेंगू का बढ़ता खौफ। रात को बुखार आते ही सुबह लोग अस्पताल या डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, पहले मरीज तीन-चार दिन बुखार के बाद अस्पताल या डॉक्टर के पास चेकअप के लिए आते थे। लेकिन अब लोग अगले ही दिन या कुछ घंटों में ही अस्पताल पहुंच जाते हैं। इसके कारण भी अस्पताल में भीड़ ज्यादा है।

ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें
डॉक्टरों के अनुसार, डेंगू और सामान्य वायरल के ज्यादातर लक्षण एक जैसे होते हैं। लेकिन मुंह-नाक से खून निकलने, हाथ-पैर ठंडे पड़ने, पेट में असहनीय दर्द होने, बार-बार उल्टी होने और बेहोशी छाने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पानी की कमी से बचें
डेंगू के दौरान शरीर में पानी कमी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए मरीज को समय-समय पर पानी पिलाते रहें। इसके अलावा छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी भी फायदेमंद होता है। एंटी ऑक्सीडेंट के तत्वों से भरपूर कीवी, किशमिश जैसे फल व मेवें खाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed