{"_id":"57e4a69e4f1c1bb770a8394d","slug":"dengue-terror-in-uttarakhand-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में डेंगू रोगियों का आंकड़ा एक हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में डेंगू रोगियों का आंकड़ा एक हजार पार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेंगू रोगियों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में ही मरीजों की संख्या 884 तक पहुंच गई है। वहीं हरिद्वार में 59, नैनीताल में 55 और पौड़ी में चार रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी इससे सबसे पूरी तरह बेपरवाह हैं। उल्टा इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने ऑल इज वैल कहकर मामले को टाल दिया। स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार बृहस्पतिवार शाम प्रदेश में डेंगू रोगियों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कुल 1002 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सीएमओ कार्यालय प्राप्त अपडेट के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 91 सैंपल की जांच की गई। इसमें 17 रोगियों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। सूची में अजबपुर, दीप लोक कॉलोनी, जीवी प्रेसिडेंसी, चुक्खूवाला, आमबाग कॉलोनी, गुरू नानक एंक्लेव, रेसकोर्स, गढ़ी कैंट, अंबेडकर कॉलोनी, कंडोली, जीएमएस रोड, टिहरी गढ़वाल और नेहरू कॉलोनी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। एक दिन पहले ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऑल इज वैल का दावा किया था। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितनी बताई जा रही है। अब रोगियों की संख्या एक हजार के पार होने के बाद एक बार फिर मंत्री के बयान की हवा निकल गई है।