फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Suspected woman Death in rishikesh

उत्तराखंड: लगातार बढ़ रहे मरीज, प्लेटलेट्स कम होने से महिला की मौत, डेंगू की आशंका  

Wed, 02 Oct 2019 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Oct 2019 10:11 AM IST
सार

  • बुखार के चलते महिला को देहरादून रोड स्थित निजी चिकित्सालय में कराया गया था भर्ती 
  • हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दून अस्पताल किया रेफर, यहां डॉक्टरों ने किए हाथ खड़े

विज्ञापन
Dengue Suspected woman Death in rishikesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

ऋषिकेश के ढालवाला वार्ड 9 में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो महिला के प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 62 वर्ष के करीब बताई गई है। बीते कुछ दिनों पूर्व ढालवाला वार्ड 9 में रहने वाली महिला को बुखार आ गया था। महिला के परिजनों ने उसे देहरादून रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मगर यहां महिला का स्वास्थ्य और बिगड़ने लगा। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को एम्स रेफर किया गया। यहां भी कुछ घंटों के उपचार के बाद महिला को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला की प्लेटलेट्स में भारी कमी बताई और भर्ती करने में असमर्थता जताई। इस पर महिला के परिजन बीमार महिला को घर ले आए। यहां महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स बेतहाशा गिरने के कारण ही महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


50 मेें 46 लोगों में डेंगू की पुष्टि

शहर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में डेंगू के मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सारे बेड डेंगूू के मरीजों से फुल हो चुके हैं। डेंगू की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को 50 लोगों में से 46 लोगों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। चार सितंबर से 1 अक्तूबर तक कुल 920 लोगों का एलाइजा परीक्षण हो चुका है। इनमेें से 620 लोगों मेें डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी 


डेंगू के कारण अब तक करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कुछ ऐसे हैं, जिनमें डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ ऐसे भी मरीज हैं जिनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ दिन पहले एम्स में एक बच्चे सहित दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई थी। इसके बाद एक महिला अधिवक्ता की दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हुई थी। अधिवक्ता को भी डेंगू की आशंका थी। इसी तरह चौदहबीघा में एक किराए में रहने वाली महिला की भी मौत हुई थी।

देहरादून जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 3606 पर पहुंचा

जिले में डेंगू के 144 और मरीज सामने आ गए। ऐसे मेें जिले में मरीजों का आंकड़ा 3606 पर पहुंच गया है। जिला जीवाणुजनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक 577 मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया था। इनमें से 144 मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को दून अस्पताल में 35, गांधी शताब्दी में 65, कोरोनेशन अस्पताल में 29 और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक छह मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है।


लोगों को पिलाई दवा

श्रीदेव सुमन नगर वार्ड में डेंगू की जांच व रोकथाम के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में आयोजित शिविर में डॉक्टरों ने 800 लोगों को डेंगू की प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। शिविर में डॉ. विनीता सयाना, डॉ. हिमानी भंडारी, जगदीश बहुगुणा, लैब टेक्नीशियन अनुराग गुप्ता, संगीता गुप्ता, शाहिद, कांता क्षेत्री, सतपाल ,हुसैन, यूनुस खान, महताब आलम, कासिम चौधरी, बसंती थापा, सरोज सैनी,  सरोज शर्मा, शानू, हितेंद्र सक्सेना, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed