फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Fever Killed four people in one day in dehradun and rishikesh

उत्तराखंड: अब जानलेवा होता जा रहा डेंगू, एक ही दिन में मासूम समेत चार लोगों की मौत

Sat, 14 Sep 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश  Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Sep 2019 10:04 AM IST
सार

  • देहरादून जिले में हालात चिंताजनक
  • स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए निजी अस्पतालों से सैंपल मंगाए
  •  दो मरीजों ने उपचार के दौरान ऋषिकेश के एम्स में दम तोड़ा

विज्ञापन
Dengue Fever Killed four people in one day in dehradun and rishikesh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले में डेंगू पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को डेंगू से एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। मासूम और एक अन्य मरीज की ऋषिकेश स्थित एम्स में उपचार के दौरान मौत हुई जबकि देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश और कैलाश अस्पताल में भी एक-एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए निजी अस्पतालों से सैंपल मंगाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजबपुरकलां निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग को जोगीवाला, हरिद्वार रोड स्थित कैलाश अस्पताल में शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया था। मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शाम को उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग डेंगू से पीड़ित थे।
विज्ञापन


वहीं, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भी पांवटा, हिमाचल प्रदेश निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सीनियर पीआरओ भूपेंद्र रतूड़ी ने मरीज में डेंगू की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस अस्पताल से मरीज को रेफर किया गया था, वहां की रिपोर्ट में भी डेंगू पॉजीटिव बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को ब्लीडिंग हो रही थी और प्लेटलेट्स 30 हजार थी। कार्डियेक अरेस्ट से शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सीएमओ डा. एसके गुप्ता ने बताया कि दोनों निजी अस्पतालों से एलाइजा जांच के लिए सैंपल और अन्य रिपोर्ट मंगाई जा रही हैं।

वहीं, ऋषिकेश के तिलक मार्ग निवासी छह वर्षीय बच्चे की एम्स में मौत हो गई। डेंगू की पुष्टि होने के बाद बच्चे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। तीमारदारों का आरोप है कि रात में हालत गंभीर होने के बावजूद कोई वरिष्ठ चिकित्सक उसे देखने नहीं आया।

दूसरी ओर, ऋषिकेश में आदित्यानंद मार्ग निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की भी एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि मरीज कई और बीमारियों से भी पीड़ित था। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने दोनों मरीजों की डेंगू से मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed