{"_id":"5d39d9258ebc3e6cf35fa0b7","slug":"dengue-affected-30-patients-found-in-dehradun-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रायपुर क्षेत्र में खतरनाक हुआ डेंगू का डंक, सामने आ चुके 30 पीड़ित मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रायपुर क्षेत्र में खतरनाक हुआ डेंगू का डंक, सामने आ चुके 30 पीड़ित मरीज
Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रायपुर और उससे सटे क्षेत्रों में डेंगू का मर्ज खतरनाक रूप ले चुका है। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के 13 नए मरीज सामने आए। ये सभी मरीज रायपुर क्षेत्र के ही हैं। जिले में अब तक डेंगू के 34 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें 30 रायपुर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी शहर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल और महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केंद्र अस्पताल में बड़ी संख्या में डेंगू के लक्षणों वाले मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
तीनों अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में 25 से 30 फीसदी ऐसे हैं, जिनमें डेंगू के प्राथमिक लक्षण हैं। उनका रैपिड टेस्ट और फिर एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है। दून अस्पताल में रोजाना औसतन 50 मरीजों की एलाइजा जांच हो रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिन 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 12 पुरुष और एक महिला है। इनमें से चार कोरोनेशन और दो दून अस्पताल में भर्ती हैं। सात मरीजों को ओपीडी से ही जरूरी चिकित्सीय परामर्श देकर दवा दी गई है। जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।