{"_id":"65f35ca5e27367cefb0b6794","slug":"demand-to-reorganize-the-four-post-promotion-structure-of-laboratory-assistants-dehradun-news-c-5-1-drn1031-371289-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रयोगशाला सहायकों का चार पदीय पदोन्नति ढांचा पुनर्गठित किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रयोगशाला सहायकों का चार पदीय पदोन्नति ढांचा पुनर्गठित किए जाने की मांग
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रयोगशाला सहायकों का चार पदीय पदोन्नति ढांचा पुनर्गठित किए जाने के विषय पर बृहस्पतिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में एक बैठक हुई। सहायक संघ की इस बैठक में पदोन्नति प्रस्ताव को कैबिनेट में नहीं लाने पर खेद व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीते वर्ष 30 अगस्त और 31 दिसंबर को उप सचिव व्योमकेश दुबे को दूरभाष पर पदोन्नति के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए थे।
18 जनवरी को उच्च शिक्षा मंत्री ने संघ के साथ नैनीताल क्लब में बैठक के दौरान उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली को भी उक्त प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक तक प्रस्ताव को कैबिनेट में नहीं लाया गया है। 6 जनवरी 2022 को कार्मिक विभाग ने चार पदीय पदोन्नति ढांचे को सहमति दी। 7 जनवरी 2022 को वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति इस शर्त के साथ प्रदान की कि यथा समय उच्च शिक्षा विभाग कैबिनेट से आदेश प्राप्त कर लेगा। 21 जून 2023 को वित्त विभाग ने अपनी पूर्व की चार पद की सहमति के इतर केवल एक पद वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक ग्रेड पे 2800 रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
संगठन के विरोध करने एवं विधान सभा में प्रश्न उठने पर विभागीय मंत्री ने 15 मार्च 2023 को सदन में वक्तव्य दिया था कि विभाग से प्रस्ताव प्राप्त होने पर परामर्शी विभाग से पदोन्नति सोपान बढ़ाए जाने का पुनर्विचार का अनुरोध किया जाएगा। लेकिन, वित्त विभाग ने पुनर्विचार का प्रस्ताव ठुकरा दिया। परामर्शी विभाग की असहमति पर इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाया जाना है, लेकिन विभागीय अधिकारी प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष न प्रस्तुत कर आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। बैठक में संघ के महामंत्री महावीर प्रसाद कंसवाल, संयोजक केएन घोष, राजन, प्रवीन तिवारी आदि उपस्थित रहे।