देहरादून: पेयजल कनेक्शन शुल्क कम करने की मांग, देने पड़ रहे 10 हजार रुपये
क्लेमेंटटाउन बोर्ड की नई पेयजल योजना के तहत लोगों को नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। लोगों को प्रति कनेक्शन 10 हजार रुपये शुल्क देना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता महेश पांडे के नेतृत्व में क्लेमेंटटाउन के लोगों ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर पेयजल कनेक्शन शुल्क कम करने की मांग उठाई है। लोगों से नए कनेक्शन के लिए 10 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है।
क्लेमेंटटाउन बोर्ड की नई पेयजल योजना के तहत लोगों को नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। लोगों को प्रति कनेक्शन 10 हजार रुपये शुल्क देना पड़ रहा है। इसमें सिक्योरिटी शुल्क पांच हजार, विकास शुल्क तीन हजार, कनेक्शन शुल्क दो हजार रुपये शामिल है।
स्थानीय लोगों की मांग पर तीन सितंबर को योजना के शुभारंभ पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अतिरिक्त महानिदेशक रक्षा संपदा को कनेक्शन चार्ज कम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी निर्देशों पर अमल नहीं हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में शनिवार को पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की।
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि महानिदेशक रक्षा संपदा से बात कर शुल्क को कम कर दिया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन एसएस राठौर, कैप्टन विनोद राई, जयपाल सिंह, मदन ठाकुर, अरुण कुमार, आनंद सिंह रावत मौजूद रहे।