फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to re-conduct CUET for admission in MKP

Dehradun News: एमकेपी में प्रवेश के लिए सीयूईटी दोबारा करवाने की मांग

Mon, 14 Aug 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to re-conduct CUET for admission in MKP
शहर के एकमात्र महिला पीजी कॉलेज एमकेपी में इस साल 50 फीसदी यूजी की सीटें भरना भी मुश्किल लग रहा है। कॉलेज में अधिकतर ऐसी छात्राएं दाखिले के लिए आ रही हैं जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) ही नहीं दिया है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर दोबारा सीयूईटी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रोफेसर सरिता कुमार ने बताया, करीब 300 ऐसी छात्राएं अपना नाम और एप्लिकेशन देकर जा चुकी हैं जिन्होंने सीयूईटी नहीं दी है। इनके अभिभावक भी कॉलेज में गुहार लगा रहे हैं कि सीयूईटी के बिना दाखिला देना हो तो इन छात्राओं को वरीयता दी जाए। इसलिए, कॉलेज प्रशासन की मांग है कि सीयूईटी के बिना दाखिला देने की इजाजत दी जाए। यदि यह संभव नहीं है तो सीयूईटी दोबारा करवा दी जाए। जिन छात्राओं को जानकारी नहीं थी वे परीक्षा देकर कॉलेज में दाखिला ले सकेंगी।
विज्ञापन

--

1380 में से 50 सीटें ही भरीं
बता दें कि कॉलेज में 1380 सीटों के सापेक्ष अब तक सिर्फ 50 छात्राओं ने दाखिला लिया है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने यूजीसी और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि को पत्र लिखकर सीयूईटी से राहत देने की मांग की थी। लेकिन, वहां से राहत नहीं मिली। लिहाजा अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सीयूईटी दोबारा करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed