{"_id":"685d973d200d3dffeb0ddc6a","slug":"demand-to-improve-the-traffic-system-dehradun-news-c-5-1-drn1031-725085-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग
विज्ञापन
I
IIलंढौर बाजार के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग की। साथ ही पुलिस को कुछ सुझाव भी दिए।
I
I
I
Iमसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लंढौर बाजार में क्षमता से ज्यादा वाहनों की आवाजाही हो रही है। उन्होंने कहा कि लंढौर कैंट की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर से बाजार होते हुए भेजा जाए। लालटिब्बा, चार दुकान से आने वाले चार पहिया वाहन और रेंटल स्कूटरों को मलिंगार से बाजार में आने पर रोक लगनी चाहिए। बाजार में कोई भी चार पहिया वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि यातायात अव्यवस्था के कारण बाजार की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।I
Iएसएसआई केके सिंह ने कहा कि व्यापारियों के सुझाव पर विचार किया जाएगा। इस दौरान जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, उपेंद्र पंवार, आनंद रस्तोगी, मनोज अग्रवाल, बलवंत पंत, मोहम्मद दानिश, नितिन, शंशाक मौजूद रहे।I