फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to cancel the tender issued for plastic hologram

Dehradun News: प्लास्टिक के होलोग्राम के लिए जारी टेंडर निरस्त करने की मांग

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the tender issued for plastic hologram
कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर ने आबकारी विभाग की ओर से 150 करोड़ प्लास्टिक होलोग्राम के लिए जारी टेंडर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदूषण नीति के खिलाफ बताया है। उन्होंने तत्काल टेंडर को निरस्त कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन




प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिनव थापर ने कहा कि आबकारी विभाग उत्तराखंड की ओर से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का 150 करोड़ होलोग्राम (लेबल्स) के टेंडर में घोर अनियमितता बरती गई है। बताया कि आबकारी विभाग ने 20 नवंबर को उत्तराखंड में शराब की बोतलों में लगने वाली होलोग्राम का टेंडर निकाला। जिसमें उन्होंने पॉलिस्टर प्लास्टिक युक्त 36 माइक्रोन का होलोग्राम की मुख्य मांग रखी।
विज्ञापन


जबकि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक 100 माइक्रोन से कम पर संपूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग व उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व प्रधानमंत्री को पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि टेंडर होने के बाद यह प्लास्टिक उत्तराखंड के पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक होंगे। अगर टेंडर निरस्त नहीं होता है तो प्रदेश भर में आंदोलन खड़ा कर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर देवेंद्र नौडियाल, व डॉॅ. नितेन्द्र डंगवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed