{"_id":"5e886f1e8ebc3e71195f9327","slug":"demand-for-security-measures-for-asha-workers167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा उपाय की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन ने कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाओं में लगी आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी सभी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। इस संबंध मे यूनियन ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन भी दिया है। यूनियन प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बनी हुई आशा कार्यकर्ता लॉकडाउन में भी अपने फील्ड में स्वास्थ्य सेवा का कार्य कर रही हैं। सजनता को कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक करने, यदि कोई व्यक्ति बाहर से आया है उसे चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना आदि कार्य आशा वर्कर विभाग के निर्देशानुसार कर रही हैं लेकिन आशा वर्कर की सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। इनको मास्क सैनिटाइजर और ग्लब्स आदि कोई भी बचाव संबंधी उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। इन्हें ये सारी सुविधाओं के अलावा उनका कोरोना वायरस के दौरान स्वास्थ्य बीमा भी तत्काल प्रभाव से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।