फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for asphaltization of Dudhli-Dibogi motorway

कैंपटी क्षेत्र के दूधली -डिबोगी मोटर मार्ग के डामरीकरण की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की मांग , आंदोलन की दी चेतावनी

Tue, 10 Aug 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for asphaltization of Dudhli-Dibogi motorway
कैंपटी क्षेत्र के सरतली से जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला सहित क्षेत्र के कई प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डेढ़ दशक से लंबित दूधली-डिबोगी मोटर मार्ग के डामरीकरण और घंडियाला से सरतली मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की है। इस बाबत मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, विधायक धनोल्टी सहित कई अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला ने बताया कि पिछले 15 साल से दूधली-डिबोगी मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सड़क कच्ची होने के कारण उस पर चलना मुश्किल हो रहा, लेकिन कई बार लिखित से कहने के बाद भी लोनिवि कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस रोड के करीब दस से अधिक गांव और भद्रराज जाने वाले पर्यटक और ट्रेकर परेशान हैं। साथ ही क्षेत्र में कोई बीमार हो जाए तो बीमार आदमी को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ता खराब होने के कारण कोई वाहन चालक फल-सब्जी को मंडी तक ले जाने के लिए तैयार नहीं होता। इससे किसानों की फसल भी खराब हो रही है। सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को लिखित रूप से बताया गया, लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। डामरीकरण जल्द शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। इसके अलावा घंडियाला से सरतली तक मोटर मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, ग्राम प्रधान संगठन सुंदर सिंह रावत, ग्राम प्रधान घंडियाला, ग्राम प्रधान पाली सरोज, ग्राम प्रधान भटोली, प्रधान सरतली सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जल्द सड़क निर्माण और डामरीकरण कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed