फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Yamunotri Highway Car fell into Yamuna river near Marod Band in Tehri two relatives died

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे: मरोड़ बैंड के पास खाई में गिरी कार, दो रिश्तेदारों की मौत, दो दिन से थे लापता

Mon, 25 Sep 2023 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

Uttarakhand Car Accident News: 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, क्योंकि रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Yamunotri Highway Car fell into Yamuna river near Marod Band in Tehri two relatives died
कार खाई में नदी किनारे गिरने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। कार सवार शनिवार रात से गायब थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।  

विज्ञापन


नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है। अत्यधिक गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने कार दुर्घटना में मृतक विजय वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कालां थाना पेटलनगर देहरादून और पवन कुमार (66) पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर हरिद्वार के शव बाहर निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी कार हादसा: नायर नदी से पांचवे दिन एक युवक का शव बरामद, लापता तीन की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनबाग पीएचसी भेजा है। मौके पर मौजूद मृतक पवन कपिल के बेटे अविनाश ने बताया शुक्रवार 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, क्योंकि रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। 24 सिंतबर को देहरादून और हरिद्वार कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed