{"_id":"5a4d35c54f1c1bd1408b4945","slug":"delhi-women-died-during-rafting-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान दिल्ली की महिला की मौत, इस तरह हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान दिल्ली की महिला की मौत, इस तरह हुआ हादसा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में राफ्टिंग के दौरान नई दिल्ली निवासी एक महिला शिवपुरी में राफ्ट से छिटककर नदी में बह गई। गाइड ने उसे पानी से बाहर निकालकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया है।
विज्ञापन
बताया कि शव को बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे शिवपुरी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट सवार भगवती वर्मन (33) पत्नी अंशुमान वरमन निवासी लक्ष्मीनगर, नई दिल्ली शिवपुरी स्थित गोल्फ कोर्स रैपिड पर छिटकर गंगा में गिर गई।
विज्ञापन
इसके बाद राफ्ट के गाइड भी उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गया। उसने भगवती को बामुश्किल पानी से बाहर निकाला और निजी वाहन से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने भगवती को मृत घोषित कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। बताया कि भगवती नई दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह बीते मंगलवार को अपने साथी बिजेंद्र यादव पुत्र बाबूराम निवासी छतरपुर, इनक्लेव, नई दिल्ली के साथ तीर्थनगरी घूमने आई थी।