{"_id":"958e6edec9e53d041c39f1b94e435b40","slug":"delhi-is-pushing-hard-nonstop-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"थकना मना हैः दून से दिल्ली का चल रहा ‘नॉनस्टॉप’ सफ़र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थकना मना हैः दून से दिल्ली का चल रहा ‘नॉनस्टॉप’ सफ़र
देहरादून/अंकित चौधरी
Updated Sat, 03 Aug 2013 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से दिल्ली का 'नॉनस्टाप' सफ़र यात्रियों को परेशान किए हुए है। इस रूट पर चलते हुए गाड़ी कहीं नहीं रुक रही है जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करते हुए सफ़र करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ मेले के चलते पांवटा-करनाल होते हुए दून से दिल्ली जा रही बसों का सफर 70 किलोमीटर और वक्त दो घंटे बढ़ गया है। लेकिन, इस दूरी पर परिवहन निगम की बसें नॉनस्टॉप दिल्ली आ-जा रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, अस्थायी रूट होने के कारण निगम का यहां किसी ढाबे से अनुबंध नहीं है। ऐसे में चालकों को भी बीच में कहीं रुकने की अनुमति निगम प्रबंधन ने नहीं दी है। इससे लगातार सीट पर बैठे रहने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। कई तो चक्कर आने और उल्टी की शिकायत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमाई होती तो रुकतीं बसें
परिवहन निगम का दिल्ली का मूल रूट वाया मेरठ-मुजफ्फरनर-गाजियाबाद है। इस रूट पर निगम ने ढाबों से अनुबंध भी किया हुआ है, जहां बसें रुकती हैं। इन ढाबों से निगम को प्रति बस तय राशि भी मिलती है।
सूत्र बताते हैं कि पांवटा-करनाल अस्थायी रूट पर किसी ढाबे से अनुबंध नहीं है। ऐसे में बसें रुकीं तो निगम को आय नहीं होगी। यही वजह है कि अब तक यहां बसों को रुकने की अनुमति नहीं दी गई है।
यात्रियों की दिक्कतः
बृहस्पतिवार दोपहर दून से बिना खाना खाए दिल्ली के लिए एसी बस में सवार हुई। सोचा था बस बीच में कहीं रुकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे सफ़र के दौरान आठ घंटे तक भूख से बेहाल रही।
-नीतू कुमारी, दिल्ली
मैं सुबह नौ बजे घर से निकला, दस बजे आनंद विहार से बस में सवार हुआ और आठ घंटे सफर कर दून पहुंचा। बीच में कहीं भी बस नहीं रुकी। खाने के लिए रुकना तो दूर टायलेट तक नहीं जाने दिया गया।
-ललित कुकरेजा, चकराता रोड
सवेरे दिल्ली से बस में सवार होकर आठ घंटे बाद परिवार संग दून पहुंचे हैं। बस कहीं नहीं रुकने के कारण बेटी को उल्टी भी आ गई थी। निगम को इस रूट पर भी बसों के रुकने की व्यवस्था करनी चाहिए।
-हरविंदर सिंह, राजपुर रोड
बोले अधिकारीः
दून-दिल्ली के बीच नए रूट पर कहीं बस नहीं रोकी जा रही है? मुझे तो इसके बारे में पता नहीं है। इससे निश्चित ही दिक्कत हो रही होगी। चालकों को बस रोकने का आदेश तत्काल संबंधित एआरएम से जारी करवाया जाएगा।
-आशीष कुमार, महाप्रबंधक संचालन रोडवेज