फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Chalo campaign on 25th for restoration of old pension

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 को दिल्ली चलो अभियान

Sun, 16 Nov 2025 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chalo campaign on 25th for restoration of old pension
- पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की बैठक में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन


- सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड ने 25 नवंबर को दिल्ली चलो अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए रविवार को संगठन की बैठक हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी और प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी संयुक्त रूप से शामिल हुए। मुकेश रतूड़ी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए दिल्ली रैली में अधिकतम संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जमलोकी ने कहा कि यह केवल शिक्षकों-कर्मचारियों की लड़ाई नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आंदोलन है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पैन्यूली ने कहा कि एनएमओपीएस का एकमात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली को लागू करवाना है। संगठन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने 25 नवंबर को दिल्ली चलो अभियान में अधिकाधिक उपस्थित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकासनगर शाखा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष फतेह सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश राठौर, मंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौहान, प्रवक्ता सुरजीत सिंह मनोनीत किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह तोमर, सुनील उपाध्याय, शिखा (महिला विंग अध्यक्ष), अनीता चौहान, दीप्ति माला, पूनम विश्नोई, अमित महेन्द्रू , उर्मिला डिमरी, संजीव गुसाईं, योगेश गुप्ता, संजीव राठौर, अनीता चौहान, लता शर्मा, कमल सुयाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed