फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delay in appointment of newly appointed junior engineers

Dehradun News: नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति में हो रही देरी

Fri, 22 Nov 2024 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Delay in appointment of newly appointed junior engineers
देहरादून। ग्रामीण निर्माण विभाग में नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में ग्रामीण निर्माण विभाग ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल/प्राविधिक/विद्युत) के पद पर चयनित अभियंताओं की नियुक्ति में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक विभाग ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हमें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। इसके बाद विभाग ने निर्धारित समय सीमा (27 से 30 सितंबर 2024) में सभी नवनियुक्त अभियंता अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा कर चुके हैं, लेकिन वह अत्यधिक निराश हैं, क्योंकि अभी तक केवल ग्रामीण निर्माण विभाग ने नवनियुक्त अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की। विभाग ने 201 अभियंताओं में से 138 अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया करवा दी, जबकि 63 अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया अभी भी पूर्ण नहीं हो पाई है। इससे चयनित अभियंता मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं। इस दौरान आकाश, विशेष, सचिन, शैलेश, नेहा, प्रियंका, मानसी, हिमानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed