{"_id":"6910ff225359a00977034d40","slug":"dehraduns-air-started-deteriorating-again-dehradun-news-c-5-1-drn1008-831007-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई : फिर बिगड़ने लगी देहरादून की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई : फिर बिगड़ने लगी देहरादून की हवा
विज्ञापन
राजधानी में दीपावली में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद हवाएं चलने से उसमें तेजी से सुधार हुआ था। हालांकि अब फिर आबोहवा खराब होने लगी है। चार नवंबर को दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र में एक्यूआई 161 तक पहुंच गया था। पांच नवंबर को भी एक्यूआई 134 दर्ज किया गया।
हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी डाटा के अनुसार छह नवंबर को एक्यूआई तो 96 पहुंच गया, लेकिन पीएम 2.5 का स्तर 62.94 और पीएम 10 का स्तर 57.66 दर्ज किया गया। राजधानी में एक और दो नवंबर को भी एक्यूआई सौ से अधिक दर्ज किया गया है।