{"_id":"614d70638ebc3ef8c37949c7","slug":"dehradun1632464995","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आयुष्मान योजना में अब किडनी ट्रांसप्लांट का इलाज भी मिलेगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अटल आयुष्मान योजना में अब किडनी ट्रांसप्लांट का इलाज भी मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अटल आयुष्मान भारत योजना के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।
विज्ञापन
अटल आयुष्मान योजना के तहत अब गोल्डन कार्ड धारकों को किडनी ट्रांसप्लांट इलाज करवाने की सुविधा भी मिलेगी जल्द ही गोल्डन कार्ड धारक मरीजों को पंजीकृत अस्पतालों में इसका इलाज मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री धोनी ने घोषणा की है कि 7 दिन के भीतर अटल आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पतालों को मरीजों का मुफ्त इलाज करने का भुगतान किया जाएगा इसके साथ ही गोल्डन कार्ड बनाने बनाने का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक अटल आयुष्मान योजना के तहत 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जिसमें 3.5 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। जिस पर सरकार ने 456 करोड़ की राशि खर्च की।
कार्यक्रम में भारतीय मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी के कोटिया, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी, डॉक्टर पंकज कुमार पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन