{"_id":"612df9f98ebc3eb7806b4289","slug":"dehradun1630403065","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेगी सरकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उत्तराखंड: कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेगी सरकार
Tue, 31 Aug 2021 03:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:38 PM IST
सार
साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं राज्य में दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जायेंगे।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए आगामी 07 सितम्बर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी।
विज्ञापन
साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं राज्य में दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जायेंगे। कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष विधानसभा एवं नेता प्रतिपक्ष बतौर अति विशिष्ठ अतिथि प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए संकल्प बद्ध है।
विज्ञापन
इसी क्रम में आगामी 07 सितम्बर को देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के सांसद, विधायक, जिला पंचायतों के अध्यक्ष तथा नगर निगमों के मेयर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिये जायेंगे। इसके अलावा राज्य में दिसम्बर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों के लिए सुझाव भी मांगे जायेंगे।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्यशाला आयोजन की तैयारी हेतु निर्देश जारी कर दिये गये हैं, साथ ही राज्य के 05 सांसदों, 71 विधायकों, 13 जिला पंचायत अध्यक्षों तथा 08 मेयर को आमंत्रण पत्र भेज दिये गये हैं।