{"_id":"5f9c0efa8ebc3e9bd4061319","slug":"dehradun1604062970","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे व मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाईचारे व मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन
भाईचारे व मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन
- मुस्लिम समुदाय ने मनाई ईद मिलादुन्नबी, फ्रांस के राष्ट्रपति की इस्लामविरोधी टिप्पणी का किया विरोध
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। ईद मिलादुन्नबी पर्व मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया। मस्जिदों में तहफ्फुज नामूसे रिलासत जलसा में धर्मगुरुओं ने आपसी भाईचारे, मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा पैगम्बर इस्लाम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का जमकर विरोध किया।
गांधी ग्राम स्थित गौसिया मस्जिद में नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी खुशी का पर्व है। कोरोना संकट के चलते इस बार जुलूस नहीं निकाला गया है। जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त गुस्सा है। पैगम्बर साहब ने दुनिया को रास्ता दिखाया है। इस्लाम धर्म के खिलाफ ऐसी टिप्पणी निंदनीय है। गोसिया जामा मस्जिद के इमाम खतीब मुफ्ती इंतजार मिस्बाही ने कहा कि फ्रांस राष्ट्र की आलोचना होनी चाहिए। इस अवसर पर राशिद खान, जनाब वसी अहमद, नसुम ख़ान, शमीम अहमद, मोहम्मद कैफ़, अब्दुल कादिर, अबरार अहमद , सूफ़ी अनवर अली , एस एस ख़ान, नोशाद अहमद, असद अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन